राष्ट्रीय पटेल पार्टी की बैठक सम्पन्न
राष्ट्रीय पटेल पार्टी की एक बैठक स्थानीय ऋतुराज वाटिका में शुक्रवार 14 नवम्बर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरसिंह सोनावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष पद पर भगवानलाल बैरवा निवासी दौलतपुरा, तहसील भदेसर, जिला चित्तौड़गढ़ को मनोनीत किया गया।
चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय पटेल पार्टी की एक बैठक स्थानीय ऋतुराज वाटिका में शुक्रवार 14 नवम्बर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरसिंह सोनावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष पद पर भगवानलाल बैरवा निवासी दौलतपुरा, तहसील भदेसर, जिला चित्तौड़गढ़ को मनोनीत किया गया।
नवमनोनीत जिलाध्यक्ष का अमरसिंह सोनावत, राजेन्द्र सिंह भाटी, जयपाल ओड़, कमलेश पारीक, जोगेन्द्रसिंह होड़ा, राजेश शर्मा, प्रहलाद सिंह सहित उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया और माला पहना कर, उपरना ओढ़ा कर स्वागत किया।
इस दौरान नव मनोनीत जिलाध्यक्ष द्वारा आगामी 14 दिसम्बर को छबीला हनुमान मंदिर में बैठक आयोजित कर जिला कार्यकारिणी की घोषणा करने का निर्णय लिया गया।
What's Your Reaction?