निराश्रित बालगृहों पर शोध करने वाली चंचल सुखवाल को पी.एच.डी. की उपाधि
जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा विभाग की शोधार्थी चंचल सुखवाल को पी.एच.डी. की उपाधि प्रदान की गई।
उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा विभाग की शोधार्थी चंचल सुखवाल को पी.एच.डी. की उपाधि प्रदान की गई। चंचल सुखवाल ने शिक्षा विषय में “निराश्रित बालगृहों का व्यक्तिकृत अध्ययन” विषय पर अपना शोधकार्य मार्गदर्शक डॉ. रोमा भंसाली के निर्देशन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
इस उपलब्धि पर परिवारजनों, गुरुजनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
शोधार्थी चंचल ने पी.एच.डी. उपाधि प्रदान होने पर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?