पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती पर कांग्रेसजनों ने की श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी
जिला कांग्रेस कमेटी, चित्तौड़गढ़ द्वारा आज भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
चित्तौड़गढ़। जिला कांग्रेस कमेटी, चित्तौड़गढ़ द्वारा आज भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष भेरूलाल चौधरी की उपस्थिति में नेहरू जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
जिला महामंत्री अहसान पठान ने बताया कि विचार गोष्ठी में कांग्रेस पदाधिकारियों ने नेहरू जी के देश निर्माण में योगदान, उनके दूरदर्शी नेतृत्व एवं आधुनिक भारत की परिकल्पना को याद किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भेरूलाल चौधरी, पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, जिला संगठन महासचिव महेंद्र शर्मा ने कहा कि—
“पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने देश को विकास की ओर अग्रसर करने के लिए बड़े उद्योगों, विश्वविद्यालयों, अस्पतालों, बांधों और वैज्ञानिक संस्थानों की स्थापना करवाई। सेना और पुलिस जैसी संस्थाओं को मज़बूत आधार प्रदान किया, जिससे देश की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनी। उनके आदर्श और मूल्य आज भी हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं।”
कार्यक्रम में वरिष्ठ एवं युवा कांग्रेस पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें—
प्रेम प्रकाश मुंद्राडा, करण सिंह सांखला, पीसीसी सचिव रणजीत लोट, ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम जाट, परमेश्वर जाट, पूर्व उपसभापति कैलाश पवार, उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह जाड़ावत, गोविंद शर्मा, कमल गुर्जर, महासचिव प्रमोद तंवर, रविंद्र सिंह राणावत, प्रवक्ता राजेश सोनी, सचिव राकेश गारू, गजानन शर्मा, शंकर सेन, सुनील चौधरी, गणेशलाल जाटोलिया, नरेंद्र विजयवर्गीय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीतू कवड़ भाटी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल वैष्णव, सरपंच गौतम विजयवर्गीय, शांतिलाल डांगी, शंभूलाल प्रजापत, कान सिंह भाटी, हेमंत शर्मा, कमलेश सोनी, नितिन वर्मा, संजय रेगर, गिरवर सिंह, वीरेंद्र सिंह राणावत, रामस्वरूप जाट, रामलाल जाट, राजेंद्र खोईवाल, बी.एल. मीणा, कैलाश खींची, मनीष चावला, वीडी दसोरा, देवेंद्र दयाल सालवी, रामेश्वर माली, रामेश्वर अहीर, गोपाल गाडरी सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन नेहरू जी के आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।
What's Your Reaction?