सांसद सी.पी.जोशी संसद की याचिका समिति के दौरे पर
चित्तौड़गढ़ सांसद एवं लोकसभा की याचिका समिति के सभापति सी.पी.जोशी शनिवार दिनांक 3 जनवरी 2026 से लोकसभा की याचिका समिति के अध्ययन दौरे पर प्रवास पर रहेगें।
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ सांसद एवं लोकसभा की याचिका समिति के सभापति सी.पी. जोशी शनिवार, 3 जनवरी 2026 से लोकसभा की याचिका समिति के अध्ययन दौरे पर प्रवास पर रहेंगे।
यह जानकारी देते हुए सांसद कार्यालय से बताया गया कि चित्तौड़गढ़ सांसद एवं लोकसभा की याचिका समिति के सभापति सी.पी. जोशी शुक्रवार को याचिका समिति के अध्ययन दौरे के लिए उदयपुर से रवाना हुए हैं। इस दौरान वे 3 जनवरी से 8 जनवरी 2026 तक समिति के अध्ययन दौरे में सम्मिलित रहेंगे।
लोकसभा की याचिका समिति का यह अध्ययन दौरा मदुरै, चेन्नई एवं बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा, जहां समिति विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अध्ययन एवं विचार-विमर्श करेगी।
What's Your Reaction?