हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू

समाज सेवा, मानव कल्याण एवं जनस्वास्थ्य के प्रति अपनी सतत प्रतिबद्धता को सशक्त रूप देने की दिशा में हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी द्वारा आगामी 25 दिसंबर 2025 को पेच एरिया परिसर, निंबाहेड़ा में आयोजित किए जा रहे विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर की तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ हो गई हैं।

Dec 23, 2025 - 18:03
 0  20
हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू

इसी क्रम में सोमवार अपरान्ह 3:30 बजे राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी के मुख्य ट्रस्टी उदयलाल आंजना के सान्निध्य में क्षेत्र की प्रमुख स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं समाजसेवियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, प्रतिनिधिगण एवं प्रबुद्ध समाजसेवी उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रस्तावित नेत्र चिकित्सा शिविर को सुव्यवस्थित, प्रभावी एवं सफल बनाते हुए अधिक से अधिक जरूरतमंद, गरीब, असहाय एवं वंचित वर्ग तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाना रहा।

इस अवसर पर उदयलाल आंजना ने अपने संबोधन में कहा कि नेत्र ज्योति मानव जीवन की अनमोल धरोहर है और प्रत्येक व्यक्ति की दृष्टि की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना ही इस शिविर का मूल उद्देश्य है। हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में निरंतर सेवा कार्य कर रही है तथा यह विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर उसी सेवा संकल्प की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

बैठक में शिविर के दौरान निःशुल्क नेत्र परीक्षण, चश्मा वितरण, आवश्यकता अनुसार मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु रोगियों का चयन, पंजीकरण व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं, प्रचार-प्रसार, यातायात प्रबंधन एवं स्वयंसेवकों की भूमिका सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सभी सामाजिक संगठनों एवं समाजसेवियों ने शिविर को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता का आश्वासन दिया।

समाजसेवियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर गरीब, असहाय एवं वंचित वर्ग के लिए संजीवनी के समान होते हैं तथा ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक सोच, आपसी सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को सुदृढ़ करते हैं।

अंत में बैठक में उपस्थित सभी गणमान्यजनों ने शिविर को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लेते हुए आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया।

बैठक में प्रमुख रूप से निंबाहेड़ा पेंशनर समाज, वरिष्ठ नागरिक मंच, प्रबुद्ध नागरिक मंच, आल इंडिया हज खिदमत कमेटी, विभिन्न लायंस क्लब, भारत विकास परिषद, रजा एंड वेलफेयर सोसाइटी, उदय संघ, व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी, सरपंचगण, पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Avinash chaturvedi

+919414112300
I'm Avinash, a dedicated news editor with a keen eye for storytelling and a passion for staying ahead of the latest developments. Armed with a background in journalism and a knack for uncovering hidden gems of information, I strive to present news in an engaging and informative manner. Beyond the headlines, I'm an avid [Hobbies/Interests], and I believe that every story contributes to the rich tapestry of our world. Join me as we dive into the dynamic world of news and discover the stories that shape our lives.