गो सेवा कर मनाएंगे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का 45वाँ जन्मदिवस
राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के 45वें जन्मदिन पर चित्तौड़गढ़ में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया के सानिध्य में रविवार 30 नवम्बर को गो सेवा कार्य किये जाएंगे।
चित्तौड़गढ़। राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के 45वें जन्मदिन पर चित्तौड़गढ़ में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया के सानिध्य में रविवार 30 नवम्बर को गो सेवा कार्य किये जाएंगे।
शहर कांग्रेस हेरिटेज जॉन के मंडल अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लोहार ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के 45वें जन्मदिन के उपलक्ष पर रविवार को 12 बजे शहर स्थित गौशाला में गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया जाएगा तथा उनके दीर्घायु होने की कामना की जाएगी।
इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधि, जिले के शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, अग्रिम संगठन युवक कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, जिले के शहर एवं ग्रामीण के सभी मंडल अध्यक्ष, जिले के सरपंच, पूर्व सरपंच, जिले के पार्षद, पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता, अग्रिम प्रकोष्ठ के सभी जिलाध्यक्ष, जिले के वार्ड अध्यक्ष, जिले के बीएलए, कांग्रेस पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहेंगे।
What's Your Reaction?