आंग्ल नव वर्ष 2026 में गुरु–शनि महासंयोग से खुलेंगे सफलता के द्वार
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आंग्ल नव वर्ष 2026 का शुभारंभ कन्या लग्न एवं कृतिका नक्षत्र में होने जा रहा है, जो आने वाले वर्ष को विशेष रूप से शुभ एवं फलदायी बनाएगा।
चित्तौड़गढ़। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आंग्ल नव वर्ष 2026 का शुभारंभ कन्या लग्न एवं कृतिका नक्षत्र में होने जा रहा है, जो आने वाले वर्ष को विशेष रूप से शुभ एवं फलदायी बनाएगा। इस वर्ष देवगुरु बृहस्पति एवं कर्मफल दाता शनि का दुर्लभ महासंयोग बन रहा है, जिससे एक शक्तिशाली राजयोग का निर्माण होगा। यह संयोग कुछ विशेष राशियों के लिए अभूतपूर्व सफलता, सम्मान एवं आर्थिक उन्नति के द्वार खोलेगा।
वैदिक पंचांग के आधार पर ज्योतिषाचार्य डॉ. संजय गील ने बताया कि वर्ष 2026 केवल गुरु–शनि के महासंयोग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हंस महापुरुष राजयोग, बुधादित्य योग, महालक्ष्मी योग एवं गजकेसरी योग जैसे चार अन्य प्रमुख शुभ योगों का भी निर्माण होगा। इन योगों के प्रभाव से जातकों के जीवन में स्थिरता, मान–सम्मान और वित्तीय प्रगति के प्रबल संकेत मिलते हैं।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष शनि, गुरु, राहु एवं केतु की चाल में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिलेगा, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। वर्ष 2026 में मेष, कुंभ और मीन राशि साढ़ेसाती के प्रभाव में रहेंगी, जबकि सिंह और धनु राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव रहेगा।
राशि अनुसार वार्षिक फल एवं उपाय
मेष राशि – लाभ व उन्नति के योग। कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर निर्णय लें।
उपाय: माता तुल्य स्त्री को दूध व चीनी का दान करें।
वृषभ राशि – जीवन में स्थिरता व महालक्ष्मी का आशीर्वाद। अनुशासन से कार्यक्षमता बढ़ेगी।
उपाय: गले में चांदी की चेन धारण करें।
मिथुन राशि – लक्ष्य प्राप्ति व आर्थिक मजबूती। करियर, शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए उत्तम वर्ष।
उपाय: नेत्रहीन व्यक्तियों को भोजन कराएं।
कर्क राशि – अचल संपत्ति में वृद्धि, पारिवारिक सुख व शांति।
उपाय: मस्तक पर केसर या हल्दी का नियमित तिलक करें।
सिंह राशि – पुरानी परेशानियों में कमी, आर्थिक सुधार के संकेत। वाणी पर संयम रखें।
उपाय: अपने पास चांदी का चौकोर टुकड़ा रखें।
कन्या राशि – लाभ व उन्नति के योग, कुछ बाधाएँ संभव। योजनाबद्ध कार्य से सफलता मिलेगी।
उपाय: काली गाय की सेवा करें।
तुला राशि – विवाह के योग, धन लाभ व योजनाओं में सफलता।
उपाय: तामसिक वस्तुओं से दूर रहकर सदाचरण अपनाएं।
वृश्चिक राशि – अत्यंत शुभ योग, साहस व निर्णय क्षमता में वृद्धि।
उपाय: शरीर के ऊपरी हिस्से में चांदी धारण करें।
धनु राशि – सुख व उन्नति, वर्ष के अंत में दांपत्य मतभेद संभव।
उपाय: कौए या भैंस को दूध व चावल खिलाएं।
मकर राशि – प्रारंभिक संघर्ष के बाद जुलाई से लाभ। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।
उपाय: जेब में चांदी की ठोस गोली रखें।
कुंभ राशि – साढ़ेसाती के कारण मिला-जुला परिणाम। विद्यार्थियों के लिए शुभ।
उपाय: गले में चांदी की चेन पहनें।
मीन राशि – साढ़ेसाती के प्रभाव से संघर्ष के बाद सफलता। वर्षांत में आर्थिक लाभ।
उपाय: बरगद की जड़ों पर मीठा दूध चढ़ाएं।
What's Your Reaction?