जयपाल की पैदल तिरंगा यात्रा प्रारंभ
जनहित और देशहित के मुद्दों व समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर दिल्ली तक पैदल तिरंगा यात्रा करने वाले रिठोला निवासी जयपाल ओड़़ की सातवीं यात्रा 5 दिसम्बर शुक्रवार को संतों के आशीर्वाद के साथ प्रारंभ हुआ।
चित्तौड़गढ़। जनहित और देशहित के मुद्दों व समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर दिल्ली तक पैदल तिरंगा यात्रा करने वाले रिठोला निवासी जयपाल ओड़़ की सातवीं यात्रा 5 दिसम्बर शुक्रवार को संतों के आशीर्वाद के साथ प्रारंभ हुआ।
इस दौरान मुंगाना आश्रम महंत रामपाल महाराज, ओड़ समाज के जिलाध्यक्ष नारू लाल ओड़, युवा अध्यक्ष कैलाश ओड़, उपाध्यक्ष मदनलाल ओड़ जाशमा, प्रदेश महामंत्री देवीलाल ओड़, जिला कोषाध्यक्ष श्यामलाल ओड़, भग्गा ओड़, उदयराम ओड़, दुर्गेश ओड़, विशाल हिंदू सेना संगठन जिलाध्यक्ष किशनलाल ओड़ सैती द्वारा उनका माला पहना कर स्वागत किया और शुभकामनाएँ देकर गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
What's Your Reaction?