निर्माणाधीन वीर तेजा बालिका जाट छात्रावास का निरीक्षण एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष का स्वागत
नववर्ष के अवसर पर जाट छात्रावास सैंती में निर्माणाधीन वीर तेजा बालिका जाट छात्रावास का निरीक्षण किया गया
चित्तौड़गढ़। नववर्ष के अवसर पर जाट छात्रावास सैंती में निर्माणाधीन वीर तेजा बालिका जाट छात्रावास का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष देवीलाल की उपस्थिति में छात्रावास के रख-रखाव और निर्माण से संबंधित आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई।
इस मौके पर कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया का तेजाजी दर्शन हेतु पधारने पर समाज की ओर से उनका माल्यापर्ण कर, उपरना ओढ़ाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समाज के वरिष्ठजनोंने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में छात्राओं के हित और समाज के विकास पर जोर दिया।
जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने कहा, "मैं हमेशा समाज और छात्राओं के हित में खड़ा रहूंगा और उनके विकास हेतु सक्रिय रूप से कार्य करता रहूंगा।"
इस अवसर पर समाज की ओर से प्रमुख रूप से सीतादेवी महिला जिलाध्यक्ष, सागर चौधरी युवा जिलाध्यक्ष, देवीलाल ब्लॉक अध्यक्ष निम्बाहेडा, पप्पुलाल उदपुरा ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण चित्तौड़गढ़, मोहनलाल कंवरपुरा ब्लॉक अध्यक्ष भूपालसागर सहित जिला उपाध्यक्षगण मनोहरलाल लोठीयाना, गोवर्धनलाल सेती, कालूराम अरनियापंथ, रतनलाल लसडावन, निर्भयराम लक्ष्मीपुरा, ओमप्रकाश कन्नौज, मदनलाल फौजी, अंकित निम्बाहेडा, दीपक, मदन उदयपुरा, मनोज मुरलिया, मुकेश मदानिया, कालूराम भूपालसागर, जगदीश बाबरियो का खेडा, जगदीश रामपुरिया, मुकेश जाखड सहनवा, भैरूलाल बोरखेडी, बसन्त केसरखेडी, किशन कचोलिया, रमेशचन्द्र कंवरपुरा, दीपक लसडावन, प्रकाश गोपालपुरा आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?