भाजपा की भजन लाल सरकार के दो वर्षों में हुए ऐतिहासिक विकास कार्य: आक्या

राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार द्वारा अपने दो वर्ष के सफलतम कार्यकाल के दौरान जनकल्याण के अनेक ऐतिहासिक विकास कार्य कराए गए है।

Dec 13, 2025 - 19:18
 0  5
भाजपा की भजन लाल सरकार के दो वर्षों में हुए ऐतिहासिक विकास कार्य: आक्या

चित्तौड़गढ़। राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार द्वारा अपने दो वर्ष के सफलतम कार्यकाल के दौरान जनकल्याण के अनेक ऐतिहासिक विकास कार्य कराए गए है। आज सम्पूर्ण प्रदेश में खुशहाली का वातावरण है। भाजपा ने चुनाव से पूर्व जनता से जो वादे किए थे वे सभी वादे आज धरातल पर साकार रूप ले रहे है। पूर्व की कांग्रेस सरकार के दौरान समस्त प्रतियोगी परीक्षाओ के पेपर लीक होते थे तथा युवा हताश हो गया था। भजनलाल सरकार ने पेपर लीक पर प्रभावी रोक लगाते हुए रोजगार के अनेक अवसर सृजित किए। विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के प्रत्येक ग्रामों में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे है प्रगतिरत कार्यो को आगामी एक वर्ष में पूर्ण करा दिया जाएगा। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या शनिवार को राज्य सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन पखवाडा के तहत विधानसभा चित्तौड़गढ़ की ग्राम पंचायत सुखवाड़ा, कन्नौज, नाहरगढ़, धीरजी का खेड़ा, भालुण्डी व भदेसर में विकास रथ के आगमन पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओ व ग्रामीणो को सम्बोधित कर रहे थे।

भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में विकास के नये आयाम स्थापित किये गये है। आने वाले समय में प्रदेश विकसित राज्यों की प्रथम पंक्ति में सम्मिलित होगा। इससे पूर्व विधायक आक्या व भाजपा जिलाध्यक्ष गाडरी का प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय आगमन पर बड़ी तादाद में ग्रामीणो द्वारा जेसीबी के माध्यम से पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया तत्पश्चात ढोल नगाड़ो के साथ उन्हे समारोह स्थल तक लाया गया।

सुशासन पखवाड़ा के विधानसभा संयोजक पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ ने बताया की राजस्थान की भजनलाल सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने को सुशासन पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इस क्रम में सरकार के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा एलईडी मोबाइल वेन आधारित जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी आमजन तक पहुचाने हेतु विकास रथ प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पहुचेगें। शनिवार को विधानसभा चित्तौड़गढ़ की ग्राम पंचायत सुखवाड़ा, कन्नौज, नाहरगढ़, धीरजी का खेड़ा, भालुण्डी व भदेसर में विकास रथ के माध्यम से सरकार की उपलब्धियो को आमजन तक पहुचाया गया। सुशासन पखवाड़े के तहत रविवार को ग्राम पंचायत धनेतकलां, घोसुण्डा, सतपुड़ा, ओडून्द, तुम्बड़िया में विकास रथ के माध्यम से सरकार की योजनओ की जानकारी आमजन तक पहुचाई जाएगी।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, भदेसर उपखण्ड अधिकारी रजनी मीणा, पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार, विकास अधिकारी अभिषेक शर्मा, तहसीलदार शिव सिंह, वृत्ताधिकारी गेवर चंद, पूर्व भदेसर मण्डल अध्यक्ष पवन आचार्य, पूर्व उपप्रधान तेजपाल रेगर, पं.स. सदस्य प्रतिनिधि रतनलाल गाडरी, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोटुलाल सुथार, पूर्व मंडल महामंत्री देवीलाल धाकड़, प्रकाश भट्ट, चतुर्भुज रेगर, शंकर मुंदड़ा, उमेश पालीवाल, मोहन धाकड़, रघुवीर सिंह, पुखराज सरूपरिया, पेंशनर समाज अध्यक्ष राम सिंह, राजेश जागेटिया, प्रकाश जाट, देवीलाल माली, सुखवाडा सरपंच शोभालाल धाकड़, नाहरगढ़ सरपंच सोसर बाई, भदेसर सरपंच रतन कुंवर, पूर्व सरपंच भोपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह शक्तावत, सुर्यपाल सिंह, किशन गाडरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Avinash chaturvedi

+919414112300
I'm Avinash, a dedicated news editor with a keen eye for storytelling and a passion for staying ahead of the latest developments. Armed with a background in journalism and a knack for uncovering hidden gems of information, I strive to present news in an engaging and informative manner. Beyond the headlines, I'm an avid [Hobbies/Interests], and I believe that every story contributes to the rich tapestry of our world. Join me as we dive into the dynamic world of news and discover the stories that shape our lives.