बिरसा मुंडा जयंती के 150 वें वर्ष पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आज इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

Nov 15, 2025 - 18:21
 0  7
बिरसा मुंडा जयंती के 150 वें वर्ष पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित
बिरसा मुंडा जयंती के 150 वें वर्ष पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित
बिरसा मुंडा जयंती के 150 वें वर्ष पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित
बिरसा मुंडा जयंती के 150 वें वर्ष पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित
बिरसा मुंडा जयंती के 150 वें वर्ष पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित
बिरसा मुंडा जयंती के 150 वें वर्ष पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित
बिरसा मुंडा जयंती के 150 वें वर्ष पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित
बिरसा मुंडा जयंती के 150 वें वर्ष पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित
चित्तौड़गढ़। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आज इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि “आदिवासी समाज देश की आत्मा है और भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष देश व समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”

उन्होंने बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, त्याग, बलिदान तथा समाज को दिए संदेशों को याद करते हुए संपूर्ण समाज से उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि आज पूरा देश बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती गर्व के साथ मना रहा है। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सी.पी. जोशी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष की आयु में अंग्रेजों के विरुद्ध जनजागरण और संघर्ष का नेतृत्व कर देश को नई दिशा दी। उनका त्याग और बलिदान आज की युवा पीढ़ी के लिए एक आदर्श है।

डॉ. चतुर्वेदी ने इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा बिरसा मुंडा के जीवन चरित्र पर आधारित लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।समारोह में जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित ने जनजातीय गौरव दिवस पर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी प्रस्तुत की।

कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान स्वयंसेवी संस्थाओं और विषिष्ठिजनों का सम्मान किया गया। आदिवासी छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इससे पूर्व जिला कलक्ट्रेट से इंदिरा प्रियदर्शनी आॅडिटोरियम तक रैली के रूप में विद्यार्थी पहुंचे।

इस अवसर पर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, रतन गाडरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम, प्रशिक्षु आईएएस रविंद्र कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, मिठ्ठू लाल जाट, रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रूद, श्रवण सिंह राव, मनोज पारीक, सागर सोनी, गोवर्धन जाट, अनिल ईनाणी, नंदकिशोर लोहार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, जनजातीय छात्र-छात्राएँ एवं बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Avinash chaturvedi

+919414112300
I'm Avinash, a dedicated news editor with a keen eye for storytelling and a passion for staying ahead of the latest developments. Armed with a background in journalism and a knack for uncovering hidden gems of information, I strive to present news in an engaging and informative manner. Beyond the headlines, I'm an avid [Hobbies/Interests], and I believe that every story contributes to the rich tapestry of our world. Join me as we dive into the dynamic world of news and discover the stories that shape our lives.