सुपर स्पेशलिटी निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर में उमड़ी भीड़
मेवाड़ क्षेत्रीय श्री गुर्जर गोड ब्राह्मण महासभा, चित्तौड़गढ़ एवं शेल्बी हॉस्पिटल, अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में ऋतराज वाटिका में आयोजित चतुर्थ निशुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के कुल 244 जरूरतमंद मरीजों ने उत्साहपूर्वक चिकित्सा सेवाओं का लाभ लिया।
चित्तौड़गढ़। मेवाड़ क्षेत्रीय श्री गुर्जर गोड ब्राह्मण महासभा, चित्तौड़गढ़ एवं शेल्बी हॉस्पिटल, अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में ऋतराज वाटिका में आयोजित चतुर्थ निशुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के कुल 244 जरूरतमंद मरीजों ने उत्साहपूर्वक चिकित्सा सेवाओं का लाभ लिया।
शिविर का शुभारंभ पंडित अंकित शर्मा के मंत्रोच्चार के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अमरकंठ उपाध्याय, डॉ. योगेश व्यास एवं पूर्णा शंकर त्रिपाठी द्वारा महर्षि गौतम की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर की गई।
जिला अध्यक्ष मनीष त्रिपाठी ने शिविर में उपलब्ध सुपर स्पेशलिटी सेवाओं की जानकारी दी तथा पधारे हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों का पगड़ी, उपरणा पहनाकर एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया।
डॉ. पायल सारस्वत द्वारा मरीजों को विभिन्न फिजियोथैरेपी एक्सरसाइज के संबंध में परामर्श दिया गया। नर्सिंग व्यवस्था की जिम्मेदारी भरत शर्मा ने संभाली। वहीं रोगियों के त्वरित एक्स-रे हेतु स्टार न्यूक एक्स-रे लैब की ओर से अभिषेक वशिष्ठ द्वारा पोर्टेबल एक्स-रे मशीन की व्यवस्था की गई।
शिविर के दौरान दीपक शर्मा (हाउसिंग बोर्ड), मनीष भट्ट, गायत्री शर्मा (पूर्व जिला परिषद सदस्य), विदुषी बिल्लू, किरण व्यास, मीनू एवं चंदा सेवा कार्यों में उपस्थित रहे।
जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. योगेश कुचा ने बताया कि रोबोटिक तकनीक से जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी में कम से कम चीरा लगाकर दूरबीन विधि से इलाज संभव हो गया है। वहीं डॉ. पुष्पराज पाटिल ने कहा कि बढ़ती उम्र में कूल्हे का दर्द सामान्य समस्या है और सही चिकित्सा सलाह, फिजियोथैरेपी, व्यायाम व जीवनशैली में बदलाव से बिना सर्जरी भी लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है।
महामंत्री पंकज उपाध्याय ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने पर जोर दिया। राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि भविष्य में भी अन्य विशेषज्ञों को आमंत्रित कर अभावग्रस्त लोगों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।
शिविर में रोगियों की सहायता एवं जलपान व्यवस्था में सवाई शर्मा का विशेष योगदान रहा। धन्यवाद ज्ञापन प्रभा शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन न्याय कर्मचारी शिव शर्मा पाटनिया द्वारा राष्ट्रगान के साथ किया गया।
कार्यक्रम में सत्यनारायण व्यास, चिंतामणि त्रिपाठी, प्रियांश त्रिपाठी, संदीप बोहरा, नरेश चतुर्वेदी, किशन शर्मा, कमलेश त्रिवेदी, महेश शर्मा, राजेश जोशी, राजेश शर्मा, शेखर, कमल, दीपक राव, सुनील प्रजापत एवं पुष्कर सिंह सोलंकी सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।
What's Your Reaction?