भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

जिला कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़ द्वारा जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की अध्यक्षता में भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ आज चित्तौड़गढ़ स्थित भाजपा कार्यालय ओछड़ी के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

Dec 18, 2025 - 10:49
 0  30
भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़ द्वारा जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की अध्यक्षता में भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ आज चित्तौड़गढ़ स्थित भाजपा कार्यालय ओछड़ी के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार की जनविरोधी एवं दमनकारी नीतियों का विरोध जताया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री अहसान पठान ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं को झूठे मामलों में फंसाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। बार-बार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का सहारा लेकर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए घातक है।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने कहा कि न्यायालय द्वारा केंद्र की मोदी सरकार को फटकार लगाई गई है और स्पष्ट किया गया है कि ईडी की कार्रवाई अवैध व गैरकानूनी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी की छवि को जानबूझकर खराब करने का प्रयास किया गया, जबकि वे पूरी तरह बेदाग हैं। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस और गांधी परिवार को झूठे आरोपों में फंसाने की कोशिश हुई, लेकिन अदालत ने मामले का संज्ञान तक नहीं लिया। इससे कांग्रेस का न्यायपालिका पर भरोसा सही साबित हुआ है और मोदी सरकार की बदनियति उजागर हो गई है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि बिना एफआईआर के ईडी के पास कोई मामला दर्ज करने का अधिकार नहीं है।

विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में सेवादल के राष्ट्रीय सचिव पीयूष त्रिवेदी, प्रदेश कांग्रेस सचिव डॉ. ललित बोरीवाल, हनुमान सिंह बोडा, रंजना लाड़, निवर्तमान सभापति संदीप शर्मा, सुभाष शारदा, ब्लॉक अध्यक्ष परमेश्वर कुमार जाट, लाल सिंह जाट, देवेंद्र सिंह झाला, ममतेस शर्मा, पारस जैन, जिला पदाधिकारी पुरुषोत्तम जवर, दिनेश गुर्जर, अरुण कंडारा, असलम अली, मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, लक्ष्मण सिंह सांखला, विनोद लड़ा, लक्ष्मी नारायण कुमावत, अशोक लड्डा, गोविंद कोठारी, कालूलाल जाट, संग्राम सिंह, विजय चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता करण सिंह सांखला, सुमन सुवालका, दिनेश चाशटा, प्रमोद मोदी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष संजय राव, युवा कांग्रेस के दीपक सिंह राठौड़, प्रदेश सचिव चक्षु शर्मा, सेवादल जिला मुख्य संगठन गौतम विजय वर्गी, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवीलाल मेघवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई एवं युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित जिले के सैकड़ों कांग्रेसजनों ने इस विरोध प्रदर्शन में भाग लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Avinash chaturvedi

+919414112300
I'm Avinash, a dedicated news editor with a keen eye for storytelling and a passion for staying ahead of the latest developments. Armed with a background in journalism and a knack for uncovering hidden gems of information, I strive to present news in an engaging and informative manner. Beyond the headlines, I'm an avid [Hobbies/Interests], and I believe that every story contributes to the rich tapestry of our world. Join me as we dive into the dynamic world of news and discover the stories that shape our lives.