कार्यकर्ताओं व जनता का स्नेह मेरी असल  पूंजी: आक्या

The love of workers and public is my real capital: Aakya

Oct 27, 2023 - 11:48
 0  108
कार्यकर्ताओं व जनता का स्नेह मेरी असल  पूंजी: आक्या

 

 चित्तौडगढ़ विधानसभा क्षैत्र में संत सम्मेलन आयोजित
चित्तौडगढ 
 विधानसभा क्षैत्र के कार्यकर्ताओं व जनता का स्नेह मेरी असली पुंजी है। इन दस वर्षो में क्षैत्र की जनता का जो प्यार मुझे मिला उसका कर्ज में कभी नही उतार सकता हुं। इन 10 वर्षोे में क्षैत्रवासियो की तन मन धन से सेवा करने में मैने कोई कसर नही छोड़ी। आजादी के बाद से ही विधानसभा क्षैत्र में लगातार दो बार विधानसभा चुनाव नही जीतने के मिथक को भी क्षैत्रवासियो के आर्शीवाद से पहले से अधिक मतो से विजयी होकर तोड़ा। उसी स्नेह व ताकत के बलबुते पर व कार्यकर्ताओं की बात का सम्मान करते हुए मैनंे विधानसभा चुनाव का फार्म भरने का निर्णय लिया है। उक्त विचार विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने गुरूवार को प्रतापनगर में आयोजित संत सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।  उन्होंने संतो का आर्शीवाद लेते हुए कार्यकर्ताओ से कहां की हमें प्रत्येक समय का सही सदुपयोग सजग होकर करना होगा। मैं विश्वास दिलाता हुं कि क्षेत्र के विकास व कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में कभी कमी नही आने दुंगा।
इस अवसर पर संत श्री सुदर्शनाचार्य महाराज ने विधायक चंद्रभानसिंह आक्या को आर्शीवाद देते हुए कहां की जब जब भी कोई धर्म के विरूद्ध कार्य करता है तब हम संतो को आगे आना पढ़ता है और ऐसा ही विधायक चंद्रभानसिंह आक्या के साथ हो रहा है कुछ लोग अपने स्वार्थ पूर्ति के लिये पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे है। विधायक आक्या जिसे चित्तौड़गढ़ की जनता अपार स्नेह करती है उनका टिकट काटकर जनता का अपमान किया गया है। इसका नुकसान समूचे मेवाड़ में पार्टी को तो होगा ही राजस्थान में भी भाजपा सरकार बनने में भी होगा। इससे एक तरह से धर्म का भी नुकसान होगा इसी लिये हम संतो को आगे आना पढ़ रहा है। इसी क्रम में हजारेश्वर महादेव के महंत चंद्रभारती महाराज ने विधायक चंद्रभानसिह आक्या के कार्यो की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए आक्या को ही विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाये जाने व उनका समर्थन करने की अपील की। इससे पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ ने कार्यकर्ताओ को एकजूट होकर विधायक आक्या के समर्थन में जुटने की अपील की। कार्येक्रम का संचालन अनिल ईनाणी ने किया।
समारोह के दौरान बड़ी सादड़ी गोपाल पुरूषोत्तम सत्संग आश्रम के सुदर्शनाचार्य महाराज, कालिका माता मंदिर दुर्ग के महंत रामनारायण पुरी,  नीलकंठ महादेव मंदिर दुर्ग के जगन्नाथ भारती महाराज, हजारेश्वर महादेव मंदिर के महंत चंद्रभारती महाराज, वैष्णवदास महाराज, यति महाराज, ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की आशा दीदी आदि ने आर्शीवचन दिये।
मिस्ड काॅल करते ही आक्या को मिलेगा समर्थन
कार्यक्रम के दौरान एक नम्बर जारी किया गया उक्त नम्बर पर मिस्ड काॅल करते ही विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या को समर्थन मिलेगा। उक्त नम्बर नं. 18003133855 के बेनर का अतिथियों ने विमोचन भी किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Avinash chaturvedi

+919414112300
I'm Avinash, a dedicated news editor with a keen eye for storytelling and a passion for staying ahead of the latest developments. Armed with a background in journalism and a knack for uncovering hidden gems of information, I strive to present news in an engaging and informative manner. Beyond the headlines, I'm an avid [Hobbies/Interests], and I believe that every story contributes to the rich tapestry of our world. Join me as we dive into the dynamic world of news and discover the stories that shape our lives.