5 घरेलू गैस सिलेंडरो को अधिग्रहित कर अग्रिम कार्यवाही
5 domestic gas cylinders seized and further action taken
चित्तौड़गढ़ जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशानुसार प्रशासन रसद विभाग एवं पुलिस विभाग के समन्वय में गठित जिला सतर्कता टीम द्वारा संपूर्ण जिले में गैस ऐजेंसियों का निरीक्षण एवं घरेलु गैस के अवैध भंडारण एवं उपयोग के विरुद्ध कार्यवाही की गई। भदेसर उपखण्ड में घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण एवं उपयोग की शिकायत पर टीम द्वारा मौके पर जाकर कार्यवाही की गई। चित्तौडगढ हाइवे स्थित होटलों पर औचक निरीक्षण कर होटलो पर उपयोग में लिए जा रहे 5 घरेलू गैस सिलेंडरो को अधिग्रहित कर अग्रिम कार्यवाही प्रस्तावित की गई।
टीम द्वारा जिलें में चित्तौडगढ गैस सर्विस, कुम्भानगर का निरीक्षण कर उसके स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया। गैस ऐजेंसी को उपभोक्ताओं को वितरण संबंधी राज्य सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों की पालना हेतु पाबंद किया गया। चितौडगढ़ जिले में वर्तमान में कुल 28 गैस एजेंसी संचालित हैं जिसमें कुल 385680 एक्टिव घरेलु गैस कनेक्शन है। जिले में 6,999 घरेलु गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को वितरण हेतु उपलब्ध है।
सभी गैस एजेंसी पर घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक है तथा उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग करवाकर नियमित गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। ऑयल कंपनी के अधिकारियों ने यह सुनिश्चितता की है की घरेलू गैस सिलेंडर की निर्बाध आपूर्ति की जा रही है। उपभोक्ताओं से आग्रह है कि किसी भी प्रकार की पैनिक बुकिंग एवं अनावश्यक भंडारण न करें। गैस के उपयोग में मित्तव्यता बरतने के साथ ही वैकल्पिक ईंधन साधनों यथा सोलर कुकर, इलेक्ट्रिक इंडक्शन चूल्हा, बायोगैस आदि का उपयोग करें। अतः आमजन किसी प्रकार की अफवाह का शिकार ना बने। व्यावसायिक गैस सिलेंडर 19 किलो की आपूर्ति केवल हॉस्पिटल एवं शैक्षणिक संस्थानों में आवश्यकतानुसार की जाएगी।
जिन उपभोक्ताओं के गैस बुकिंग में समस्या आ रही है उन्हें आधार आधारित बायोमेट्रिक ई. केवाईसी के पश्चात बुकिंग की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। सभी ऑइल कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु बुकिंग करवाने के लिए मोबाइल नम्बरए वाट्स ऐप नम्बर एवं ऐप जारी किए गए है।
जिला स्तर पर 24 घंटे एल.पी.जी. संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिला प्रशासन कंट्रोल नंबर 01472 240951 खाद्य विभाग हेल्पलाइन नंबर 14435 तथा पुलिस विभाग कंट्रोल नंबर 112 पर एलपीजी गैस संबंधित शिकायत दर्ज करवा सकते है।
What's Your Reaction?