पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के जन्मदिन पर अटल उद्यान का लोकार्पण एवं सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों का सम्मान
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर गुरूवार 25 दिसम्बर को ए ब्लॉक रिजर्व पुलिस लाईन में नगर परिषद द्वारा लगभग 50 लाख की लागत से विकसित पार्क का सांसद सीपी जोशी, विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या, एसपी मनीष त्रिपाठी, अति. पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह द्वारा लोकार्पण किया गया।
चित्तौड़गढ़। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर गुरूवार 25 दिसम्बर को ए ब्लॉक रिजर्व पुलिस लाईन में नगर परिषद द्वारा लगभग 50 लाख की लागत से विकसित पार्क का सांसद सीपी जोशी, विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या, एसपी मनीष त्रिपाठी, अति. पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह द्वारा लोकार्पण किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, नगर अध्यक्ष सागर सोनी, पूर्व पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष छोटूसिंह शेखावत, पार्षद नरेन्द्र पोखरना, शिव शर्मा, शंकरलाल, रामबक्ष, देवकिशन, अम्बालाल, हरिराज सिंह बतौर अतिथि उपस्थित रहे।
नगर परिषद द्वारा निर्मित 27 हजार वर्गफीट के इस पार्क में झूले, चकरी, ओपन जिम, फव्वारा, पाथ-वे, ट्यूबवेल, बाउंड्री आदि का निर्माण हुआ। इस दौरान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान के ओमप्रकाश उपाध्याय, लालसिंह भाटी, फैज मोहम्मद, भुवनेश्वर, अमरकंड, मुकुन्दसिंह, रमेशचन्द्र शर्मा, घनश्याम दशोरा, उदयसिंह सहित 45 सेवानिवृत्त पुलिस कार्मिकों का सम्मान किया गया।
सांसद जोशी ने वहां उपस्थित सभी जनों को सुशासन दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सुरेश झंवर, सुशील शर्मा, भरत जागेटिया, शैलेन्द्र झंवर, अनिल ईनाणी, ओमप्रकाश शर्मा, आरआई अनिल पांडेय सहित लगभग 100 पुलिस कर्मचारी भी सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में सांसद, विधायक ने बताया कि इस क्षेत्र में 5 विकास कार्य निर्माणाधीन है। विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। संचालन शांतनु काबरा ने किया।
What's Your Reaction?