सालवी समाज के कैलेंडर का विमोचन
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मेवाड़ सालवी समाज (राजसमंद, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ एवं भीलवाड़ा) द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर का विमोचन बुधवार 7 जनवरी को किया गया।
चित्तौड़गढ़। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मेवाड़ सालवी समाज (राजसमंद, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ एवं भीलवाड़ा) द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर का विमोचन बुधवार 7 जनवरी को किया गया। सालवी महासभा चित्तौड़गढ़ के पदाधिकारियों द्वारा एक सादे एवं गरिमामय कार्यक्रम में कैलेंडर का विमोचन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान समाज की एकता, सामाजिक जागरूकता एवं संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने कैलेंडर को समाज की गतिविधियों को जोड़ने वाला माध्यम बताया।
इस अवसर पर महासभा प्रदेश प्रवक्ता रतनलाल सालवी, प्रदेश सचिव हंसराज सालवी, संरक्षक रतनलाल मेडिखेड़ा, भगवानलाल सालवी (गंगरार), जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सालवी, महामंत्री प्रभुलाल सालवी, सभाध्यक्ष एवं सरपंच गोवर्धनलाल सालवी, संयोजक रोशनलाल सालवी, कोषाध्यक्ष किशोर सालवी, जिलामंत्री मुकेश सालवी, नगर महामंत्री मुकेश सालवी, खेल सह संयोजक प्रकाश सालवी, अजय सालवी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?