बैंक मित्रों की वार्षिक बैठक व सम्मान समारोह का आयोजन
मप्रा एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड, हल्दानी एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के तत्वावधान में बैंक मित्रों की वार्षिक बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
जयपुर। मप्रा एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड, हल्दानी एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के तत्वावधान में बैंक मित्रों की वार्षिक बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बैंक ऑफ बड़ौदा रीजन के एजीएम अविनाश मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने मप्रा एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड के अंतर्गत कार्यरत बैंक मित्रों से संवाद किया और बैंकिंग क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि बैंक मित्र बैंक की प्रगति और आम जनता तक योजनाओं को पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
मिश्रा ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना को आम नागरिकों के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। साथ ही अटल पेंशन योजना की जानकारी देते हुए कहा कि 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद लाभार्थियों को प्रतिमाह पेंशन का लाभ मिलता है।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रथम 6 बैंक मित्रों को सम्मानित किया गया।
मप्रा एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज शाह ने सभी बैंक मित्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
What's Your Reaction?