सुरक्षित प्रसव एवं स्वस्थ नारी विषयक संगोष्ठी का आयोजन

जिला अस्पताल चित्तौड़गढ़ में सुरक्षित प्रसव एवं स्वस्थ नारी विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

Jan 3, 2026 - 21:03
 0  15
सुरक्षित प्रसव एवं स्वस्थ नारी विषयक संगोष्ठी का आयोजन

चित्तौड़गढ़। जिला अस्पताल चित्तौड़गढ़ में आज सुरक्षित प्रसव एवं स्वस्थ नारी विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में जिले की विभिन्न सामाजिक महिला संगठनों की प्रतिनिधियों एवं चिकित्सालय स्टाफ ने भाग लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश वैष्णव द्वारा उपस्थित सभी महिला संगठनों—भाजपा नगर अध्यक्ष (चित्तौड़गढ़/बेगूं), अखिल भारतीय मारवाड़ी मंडल, राष्ट्रीय सेविका समिति, महिला पतंजलि योग समिति, अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन, आर्ट ऑफ लिविंग, विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी, गायत्री परिवार, इनर व्हील क्लब, महावीर इंटरनेशनल, जीतो, अरबन को-ऑपरेटिव बैंक चित्तौड़गढ़, बाल कल्याण समिति सहित अन्य संगठनों का स्वागत किया गया।

उन्होंने जिला अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए इन्हें और अधिक बेहतर बनाने हेतु महिला संगठनों से सुझाव आमंत्रित किए।

संगोष्ठी का संचालन महिला एवं प्रसूति विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने स्त्री एवं प्रसूति विभाग में उपलब्ध समस्त सुविधाओं एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा सामाजिक स्तर पर महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने एवं भ्रांतियों को दूर करने की आवश्यकता पर बल दिया।

राष्ट्रीय सेविका समिति की ओर से विमला सेठिया, लता अग्रवाल, डॉ. सुशीला लड्ढा एवं वंदना वजीरानी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला संगठनों द्वारा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को सुरक्षित प्रसव एवं महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए।

गायत्री परिवार की ओर से पार्वती शर्मा, माया सिंह एवं विनाका छीपा सहित अन्य सदस्यों ने गर्भ संस्कार एवं पोषण संबंधी मासिक कार्यक्रमों की जानकारी दी।

इनर व्हील क्लब एवं जीतो की ओर से सुनीता शिसोदिया ने स्वस्थ नारी एवं स्वास्थ्य शिक्षा पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

पतंजलि योग समिति की सरस्वती शर्मा ने महिला स्वास्थ्य में योग की भूमिका पर प्रकाश डाला।

बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष प्रियंका पालीवाल ने बाल संरक्षण, कानूनी प्रक्रिया एवं दत्तक ग्रहण संबंधी संपूर्ण जानकारी दी।

अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की कुंतल तौपनीवाल ने चिकित्सालय के चिकित्सकों एवं स्टाफ के कार्यों की सराहना की। वहीं अरबन को-ऑपरेटिव बैंक की लता शर्मा एवं माया व्यास ने महिला स्वास्थ्य को लेकर अपने सुझाव रखे।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष निरू अहिर ने भी सुरक्षित प्रसव विषय पर विचार व्यक्त किए।

डॉ. दीप्ति, डॉ. प्रियंका, डॉ. निर्मला एवं डॉ. खुशी द्वारा सुरक्षित प्रसव, स्वस्थ नारी, एनीमिया से ग्रसित महिलाओं के लिए एफसीएम इंजेक्शन तथा सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग हेतु वीआईए टेस्ट की जानकारी दी गई।

संगोष्ठी में विदुषी विलु, इंद्रा सुखवाल, अर्चना मोदानी, सरस्वती शर्मा, सरोज नाहर, सीमा मेहता, कृष्णा समदानी, दीपिका छीपा, नीता मराठा, मेहक जैनानी, किरण यादव, हर्षिता प्रजापत, हर्षिता हासिजा, डॉ. रेणु सोमानी, उमा न्याती, विनीता जैन, प्रमिला बोहरा, अंगूरबाला जैन, अंजली भाद्वाज, पूजा वृजवासी, ऋतु पोखरना, संगीता पलाड़, ऋतु वृजवासी सहित चिकित्सालय स्टाफ, प्रसव कक्ष एवं लेबर रूम स्टाफ ने भाग लिया तथा अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Avinash chaturvedi

+919414112300
I'm Avinash, a dedicated news editor with a keen eye for storytelling and a passion for staying ahead of the latest developments. Armed with a background in journalism and a knack for uncovering hidden gems of information, I strive to present news in an engaging and informative manner. Beyond the headlines, I'm an avid [Hobbies/Interests], and I believe that every story contributes to the rich tapestry of our world. Join me as we dive into the dynamic world of news and discover the stories that shape our lives.