कथा आयोजन को लेकर रतन बाग में बैठक सम्पन्न

सनातन गौरव समिति, चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार 9 जनवरी को शहर के रतन बाग में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

Jan 9, 2026 - 18:25
 0  85
कथा आयोजन को लेकर रतन बाग में बैठक सम्पन्न

चित्तौड़गढ़। सनातन गौरव समिति, चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार 9 जनवरी को शहर के रतन बाग में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महामण्डलेश्वर श्रीश्री 1008 ईश्वरानंद ब्रह्मचारी उत्तम स्वामी महाराज के मुखारबिंद से होने वाली श्रीमद् भागवत कथा की समस्त व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में विशेष रूप से कलश यात्रा को भव्य एवं सफल बनाने को लेकर उपस्थित महानुभावों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इस दौरान कलश यात्रा के शुभारंभ स्थल, प्रस्तावित मार्ग, गुरुदेव एवं उनके अनुयायियों की आवास व्यवस्था, पंडाल व मंच व्यवस्था, मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रचार-प्रसार, स्वच्छता तथा पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सम्मिलित सभी महानुभावों ने एकजुट होकर कलश यात्रा एवं श्रीमद् भागवत कथा को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रवीण टांक, सुरेश झंवर, सुशील शर्मा, शैलेन्द्र झंवर, भरत जागेटिया, राधेश्याम आमेरिया, अर्जुन मूंदड़ा, सागर सोनी, विश्वनाथ टांक, मुकेश नाहटा, राजेन्द्र गगरानी, गौरव त्यागी, राजन माली, राजकुमार कुमावत, नरेश शर्मा, राकेश शास्त्री, अरविंद टिशनिवाल, विनीत तिवारी, रामप्रसाद बगेरवाल, शिव मेनारिया, विक्रम गवारिया, गोविंद सोनी, शुभम सुखवाल, अमन गोड, दीपक वर्मा, रवि मेनारिया, दिलीप सुथार, दीनदयाल भारद्वाज, चंद्रशेखर सोनी, शिवप्रकाश मंत्री, नवीन त्रिवेदी, आशीष नारानीवाल, संजय चेचानी, राजेश लोठ, देवी लाल, सुरेश बांगड़, नरेंद्र न्याति, प्रमोद राजपुरोहित, आलोक सिंह राठौड़, ओम वैष्णव, रामप्रसाद चौबे, नारायण लाल शर्मा, राकेश जेतलिया, अशोक पलोड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में नारी शक्ति की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिनमें मीनू कंवर सोलंकी, सरस्वती शर्मा, कमला शर्मा, प्रेमलता कुमावत, सुशीला लड्डा, संजू लड्डा, राधा पटवा, मंजू तोषनीवाल, लीला आगाल, कृष्णा समदानी, भावना न्याति, नीलिमा झंवर, रेखा सोमानी, ज्योति साहू, भारती वैष्णव, संजय कंवर, पारस कंवर सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Avinash chaturvedi

+919414112300
I'm Avinash, a dedicated news editor with a keen eye for storytelling and a passion for staying ahead of the latest developments. Armed with a background in journalism and a knack for uncovering hidden gems of information, I strive to present news in an engaging and informative manner. Beyond the headlines, I'm an avid [Hobbies/Interests], and I believe that every story contributes to the rich tapestry of our world. Join me as we dive into the dynamic world of news and discover the stories that shape our lives.