पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के आग्रह पर मनीष उपाध्याय ने समाप्त किया अनशन

नगर में जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहे जनआंदोलन के क्रम में बुधवार को एक महत्वपूर्ण, भावनात्मक एवं सकारात्मक घटनाक्रम सामने आया।

Jan 7, 2026 - 18:07
 0  27
पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के आग्रह पर मनीष उपाध्याय ने समाप्त किया अनशन

छोटीसादड़ी | नगर में जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहे जनआंदोलन के क्रम में बुधवार को एक महत्वपूर्ण, भावनात्मक एवं सकारात्मक घटनाक्रम सामने आया। समाज एवं जनहित की मांगों को लेकर अनशन पर बैठे मनीष उपाध्याय ने बुधवार प्रातः 11 बजे छोटी सादड़ी के ऐतिहासिक गांधी चौराहे पर अपना अनशन विधिवत रूप से समाप्त किया।

इस अवसर पर राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के आग्रह पर क्षेत्र के वरिष्ठ स्वयंसेवी मार्तण्ड राव मराठा एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने मनीष उपाध्याय को ज्यूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। जैसे ही अनशन समाप्त हुआ, गांधी चौराहा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और वातावरण भावनाओं से सराबोर हो गया।

उल्लेखनीय है कि मनीष उपाध्याय विगत कई दिनों से समाज एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर अनशनरत थे। उनके स्वास्थ्य को लेकर नगरवासियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों में लगातार चिंता बनी हुई थी। वरिष्ठ नागरिक मंच, पेंशनर समाज, परशुराम संगठन, मुस्लिम समाज, सर्व हिंदू समाज सहित अनेक सामाजिक संगठनों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं शुभचिंतकों द्वारा उनसे निरंतर अनशन समाप्त करने की अपील की जा रही थी।

पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने मनीष उपाध्याय से संवाद कर प्रशासन स्तर पर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। जिला कलेक्टर द्वारा दिए गए आश्वासन के पश्चात मनीष उपाध्याय ने सभी सामाजिक संगठनों एवं आमजन की भावनाओं का सम्मान करते हुए अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया।

गांधी चौराहे पर आयोजित इस कार्यक्रम में नगर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। सभी ने सामाजिक सौहार्द, आपसी संवाद एवं लोकतांत्रिक तरीके से समस्याओं के समाधान पर एक स्वर में बल दिया। यह आयोजन नगर में एकता, सकारात्मक सोच एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक बन गया।

मनीष उपाध्याय के अनशन समाप्त करने के निर्णय का विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत करते हुए इसे जनहित में एक दूरदर्शी एवं जिम्मेदार पहल बताया तथा विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन शीघ्र ही धरातल पर उतरेंगे।

इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमृतलाल बंडी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश जाट, नगरपालिका अध्यक्ष फातेमा मुस्तफा बोहरा, प्रधान प्रतिनिधि रणजीत मीणा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी वर्ग एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने मनीष उपाध्याय के संघर्ष, संयम, धैर्य एवं जनसेवा भाव की सराहना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Avinash chaturvedi

+919414112300
I'm Avinash, a dedicated news editor with a keen eye for storytelling and a passion for staying ahead of the latest developments. Armed with a background in journalism and a knack for uncovering hidden gems of information, I strive to present news in an engaging and informative manner. Beyond the headlines, I'm an avid [Hobbies/Interests], and I believe that every story contributes to the rich tapestry of our world. Join me as we dive into the dynamic world of news and discover the stories that shape our lives.