विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की शिष्टाचार भेंट
विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने मंगलवार को अपने जयपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की।
चित्तौड़गढ़। विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने मंगलवार को अपने जयपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक आक्या ने मुख्यमंत्री को बिहार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली एनडीए की ऐतिहासिक विजय पर हार्दिक बधाई दी।
अतिवृष्टि राहत के लिए मुख्यमंत्री का आभार
विधायक आक्या ने चित्तौड़गढ़ व बस्सी तहसील के अनेक गांवों में अतिवृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान पर सरकार द्वारा घोषित मुआवजे के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय किसान परिवारों के लिए बड़ी राहत है।
विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा
विधायक आक्या ने मुख्यमंत्री को विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं एवं आवश्यकताओं को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा और आवश्यक सहयोग का अनुरोध किया।
विधायक आक्या ने विश्वास जताया कि सरकार के सहयोग से चित्तौड़गढ़ क्षेत्र के विकास कार्य और गति पकड़ेंगे।
What's Your Reaction?