मंगल का राशि परिवर्तन से राजनितिक क्षेत्र में इनकी चमकेगी किस्मत
ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसे लाल ग्रह भी कहा जाता है। मंगल मकर राशि में उच्च होते हैं, तो कर्क राशि में नीच के होते हैं। ज्योतिष पंचांग के आधार पर ज्योतिर्विद डॉ. संजय गील ने बताया कि वर्तमान समय में मंगल कन्या राशि में विराजमान हैं। वहीं, अगले महीने मंगल देव 03 अक्टूबर को शाम में 05 बजकर 58 मिनट पर कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। मंगल देव तुला राशि में 43 दिन तक रहेंगे। इस दौरान क्रमशः स्वाति और विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।, जबकि 16 नवंबर को तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे।

ज्योतिष की माने तो मंगल के राशि परिवर्तन से चार राशि के जातकों को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। ख़ास बात यह भी है कि केतु ग्रह पहले से ही तुला राशि में विराजमान है। इसलिए सबसे पहले उसकी युति मंगल के साथ होगी। इसी प्रकार 18 अक्टूबर को सूर्य का तुला में गोचर होगा इसके बाद 19 अक्टूबर को बुध ग्रह का गोचर होगा। हांलाकि बुध ग्रह यहां पर साधारण स्थिति रहेगा, लेकिन इनके भारतीय राजनीति में प्रभाव देखने को मिल सकते है और कुछ विशेष राशियों की किस्मत बदल सकती है।
सिंह राशि: मंगल और केतु की युति से आपको लाभ होगा। आपमें आत्म विश्वास और साहस का संचार होगा। पूर्व में किए गए निवेश से लाभ होगा। कारोबार में मुनाफा कमाने में सफलता मिलेगी। नौकरी और करियर में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। इनकम के सोर्स में बढ़ोतरी होगी।
कन्या राशि: आपकी परेशानियां दूर होगी। अटके कार्य भाग्य के कारण पूर्ण होंगे। अचानक से धन लाभ होगा। भूमि या भवन खरीदने के योग बन रहे हैं। लेखन या संचार से जुड़े लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा जिसके चलते बेहतर उन्नित होगी। व्यापार में मुनाफा दोगुना हो सकता है।
धनु राशि: मंगल और केतु की युति से आपको बड़ा आर्थिक लाभ होने वाला है। भौतिक सुख सुविधाओं का विस्तार होगा। खर्च करके के बावजूद धन की बचत होगी। व्यापारियों को कोई बड़ा अवसर हाथ लग सकता है। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन या वेतन वृद्धि के योग बनेंगे।
मकर राशि: आपके लिए मंगल और केतु की युति से नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। परिवार का साथ आपको उन्नति प्रदान करेगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। नई प्रॉपर्टी या वाहन खरीद सकते हैं। व्यापारी वर्ग मनचाहा परिणाम प्राप्त करेंगे।
What's Your Reaction?