धर्मेंद्र सिंह होंगे चित्तौड़गढ़ के पुलिस कप्तान
Dharmendra Singh will be the police captain of Chittorgarh
धर्मेंद्र सिंह होंगे चित्तौड़गढ़ के पुलिस कप्तान
मनीष त्रिपाठी का तबादला जयपुर
राज्य सरकार ने 17 आईपीएस के किय तबादले
चित्तौड़गढ़ राज्य सरकार ने मंगलवार रात को एक आदेश जारी कर भारतीय पुलिस सेवा के 17 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं इसमें चितौड़गढ़ एसपी मनीष त्रिपाठी को भी बदल दिया गया है वही चितौड़गढ़ एसपी के रूप में भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह को लगाया गया है जबकि मनीष त्रिपाठी का तबादला एटीएस जयपुर किया गया है ऐसा माना जा रहा है कि चित्तौड़गढ़ में बिगड़ रही कानून व्यवस्था सही करने के लिए धर्मेंद्र सिंह को चित्तौड़गढ़ जिले का जिम्मा सोपा गया है
भीलवाड़ा में धर्मेंद्र सिंह का कार्यकाल बजरी माफिया पर नियंत्रण, अपराध पर प्रभावी अंकुश तथा मनचलों पर dikoy ऑपरेशन से धरपकड़ विशेष उपलब्धि के रूप में माना जाएगा।
इसके अलावा सरकार ने आईपीएस लता मनोज कुमार श्रीमती के बी वंदना श्रीमती परम ज्योति कालूराम रावत हरेंद्र कुमार महावर श्वेता धनकर भुवन भूषण यादव ज्ञानचंद यादव गोवर्धन लाल संक्रिया राजेश कुमार मीणा रिचा तोमर पीयूष दीक्षित श्री सागर रोशन मीणा एवं असीमा वासनानी का भी तबादला कर दिया है
What's Your Reaction?