दिल्ली की महारैली में चित्तौड़गढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे सहभागिता
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भाजपा की तानाशाही केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने जा रही “एसआईआर एवं वोट चोर गद्दी छोड़ो, लोकतंत्र बचाओ” महारैली में चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी भाग लेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया के नेतृत्व में चित्तौड़गढ़ जिले से कांग्रेसजन दिल्ली के लिए रवाना होंगे। जिला महामंत्री अहसान पठान ने बताया कि जिले से कांग्रेस कार्यकर्ता 13 दिसंबर की रात 8:30 बजे बसों द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे, वहीं कई कार्यकर्ता ट्रेन के माध्यम से भी रैली में शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि इस महारैली में जिले के एआईसीसी व पीसीसी सदस्य, पूर्व मंत्रीगण, विधायक व प्रत्याशी, सभी ब्लॉक व मंडल पदाधिकारी, अग्रिम संगठन, प्रकोष्ठ व विभागों के पदाधिकारी, नगर निकाय एवं पंचायत राज के जनप्रतिनिधि तथा जिले के वरिष्ठ कांग्रेसजन भाग लेंगे।
जिले से कुल 12 बसों एवं लगभग 60 चारपहिया वाहनों द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। विधानसभा-wise बसों का विवरण इस प्रकार है—बेगूं विधानसभा से 4 बसें, निम्बाहेड़ा से 3 बसें, चित्तौड़गढ़ से 2 बसें, कपासन से 2 बसें तथा बड़ीसादड़ी से 1 बस रवाना होगी। इसके अतिरिक्त सभी पांचों विधानसभाओं से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपने निजी वाहनों से भी रैली में भाग लेंगे।
महारैली में महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस, एससी-एसटी प्रकोष्ठ सहित अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी एवं जिले के प्रमुख कांग्रेसजन शामिल होकर रैली को सफल बनाएंगे।
What's Your Reaction?