अन्तर्राष्ट्रीय विश्व दिव्यांगता दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में चित्तौड़गढ़ की संस्था सम्मानित
अन्तर्राष्ट्रीय विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर जयपुर स्थित ओ.टी.एस. सभा भवन में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया।
जयपुर। अन्तर्राष्ट्रीय विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर जयपुर स्थित ओ.टी.एस. सभा भवन में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत तथा संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल उपस्थित रहे।
समारोह में दिव्यांगजन कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्यभर की संस्थाओं को सम्मानित किया गया। चित्तौड़गढ़ की प्रमुख संस्था भगवती सेवा एवं शिक्षण संस्थान को भी इस अवसर पर विशेष सम्मान प्रदान किया गया। संस्था की ओर से अध्यक्ष रामगोपाल ओझा ने यह सम्मान ग्रहण किया।
संस्था को प्रदान किए गए प्रशस्ति पत्र, शिल्ड एवं दस हजार रुपये का चेक संयुक्त शासन सचिव अपर्णा अरोड़ा एवं निःशक्तजन आयुक्त इक़बाल खान द्वारा सौंपा गया। अधिकारियों ने संस्था द्वारा दिव्यांगजनों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए आगे भी इसी प्रकार सेवाएं जारी रखने की प्रेरणा दी।
ज्ञातव्य है कि चित्तौड़गढ़ जिला कलक्टर आलोक रंजन की पहल पर संस्था द्वारा संचालित संकल्प बौद्धिक दिव्यांग गृह में विगत वर्षों से जनसहयोग एवं स्वयं के संसाधनों से निःशुल्क शिक्षण, थेरेपी सुविधाएं, अन्य गतिविधियां एवं बच्चों के लिए निःशुल्क वाहन सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। वर्तमान में लगभग 50 बच्चे इस संस्थान में पंजीकृत होकर शिक्षा एवं अन्य सेवाओं का लाभ ले रहे हैं।
समारोह में संस्था के निखिल कुमार ओझा एवं विजेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?