चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से की भेंट, दी शुभकामनाएँ
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने आज भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दीं।
सांसद सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन एवं सुदृढ़ नेतृत्व में नितिन नबीन जी के अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और समर्पण से भारतीय जनता पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा। भाजपा राष्ट्रवाद, सुशासन और अंत्योदय के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाना ही भाजपा की प्राथमिकता रही है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन जी की भूमिका इस दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।
सांसद सीपी जोशी ने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी का विस्तार बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त रूप से होगा तथा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा। भाजपा संगठन राष्ट्रसेवा के संकल्पों को नई गति देगा और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ाएगा।
What's Your Reaction?