69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता : छात्र व छात्रा वर्ग में रोमांचक मुकाबले जारी

69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को छात्र एवं छात्रा वर्ग के ग्रुप मुकाबलों में अनेक रोचक व एकतरफा मुकाबले देखने को मिले।

Jan 7, 2026 - 15:50
Jan 7, 2026 - 16:00
 0  13
69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता :  छात्र व छात्रा वर्ग में रोमांचक मुकाबले जारी

चित्तौड़गढ़। 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को छात्र एवं छात्रा वर्ग के ग्रुप मुकाबलों में अनेक रोचक व एकतरफा मुकाबले देखने को मिले। विभिन्न राज्यों और संगठनों की टीमों ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

छात्र वर्ग के परिणाम

छात्र वर्ग के मुकाबले
छात्र वर्ग में दिल्ली की टीम ने नवोदय विद्यालय समिति को 20–10 से पराजित किया। विद्या भारती ने सीबीएसई को 21–15 से शिकस्त दी। तेलंगाना ने आंध्र प्रदेश को 16–8 से तथा आईपीएससी ने उड़ीसा को 19–15 से हराया। उत्तराखंड ने असम को 21–6 के बड़े अंतर से मात दी, जबकि तमिलनाडु ने सीबीएसई वेलफेयर स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन को 33–1 से करारी हार सौंपी।


अन्य मुकाबलों में हरियाणा ने बिहार को 18–7 से, झारखंड ने आईबीएसएसओ को 23–13 से, पश्चिम बंगाल ने पांडिचेरी को 10–5 से, महाराष्ट्र ने केरल को 15–7 से तथा उत्तर प्रदेश ने जम्मू-कश्मीर को 13–8 से परास्त किया।


ग्रुप मुकाबलों में मणिपुर ने तमिलनाडु को 24–13 से, गुजरात ने छत्तीसगढ़ को 18–6 से, पंजाब ने नवोदय विद्यालय समिति को 13–9 से, हरियाणा ने झारखंड को 21–11 से तथा बिहार ने आईबीएसएस की टीम को 16–4 से हराया। दिल्ली ने सीबीएसई को 20–5 से शिकस्त दी।

इसी क्रम में असम ने सीबीएसई वेलफेयर स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन को 10–1 से, केरल ने पांडिचेरी को 18–7 से, महाराष्ट्र ने पश्चिम बंगाल को 19–8 से, उत्तर प्रदेश ने कर्नाटक को 16–7 से तथा जम्मू-कश्मीर ने सीआईएससीई को 13–10 से पराजित किया।

छात्रा वर्ग परिणाम

छात्रा वर्ग के मुकाबलेछात्रा वर्ग में पंजाब ने दिल्ली को 15–8 से, झारखंड ने आईबीएसएसओ को 7–2 से, हरियाणा ने पश्चिम बंगाल को 18–8 से तथा नवोदय विद्यालय समिति ने चंडीगढ़ को 8–5 से हराया। बिहार ने आंध्र प्रदेश को 21–5 से पराजित किया।
सीआईएससीई ने कर्नाटक को 6–5 से, उत्तराखंड ने केंद्रीय विद्यालय संगठन को 13–2 से तथा मणिपुर ने सीबीएसई को 13–8 से हराया।


मेजबान राजस्थान ने छात्रा वर्ग में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सीबीएसई वेलफेयर स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन को एकतरफा मुकाबले में 25–0 से शिकस्त दी।अन्य मुकाबलों में हिमाचल प्रदेश ने तेलंगाना को 21–9 से, केरल ने आईपीएससी को 11–2 से, छत्तीसगढ़ ने असम को 20–6 से तथा दिल्ली ने झारखंड को 19–5 से हराया।छात्रा वर्ग के अतिरिक्त मुकाबलों में तमिलनाडु ने गुजरात को 10–7 से, महाराष्ट्र ने विद्या भारती को 16–9 से, उत्तर प्रदेश ने उड़ीसा को 20–1 से, मध्य प्रदेश ने जम्मू-कश्मीर को 15–5 से एवं कर्नाटक ने आंध्र प्रदेश को 17–6 से पराजित किया।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
आयोजक विद्यालय पारोली के शारीरिक शिक्षक कानसिंह राठौड़ ने बताया कि बुधवार को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा, जिला शिक्षा अधिकारी व आयोजन सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा, जिला परिषद के वरिष्ठ लेखा अधिकारी राघव शर्मा, जिला कलेक्टर के निजी सचिव शांतिलाल सुथार एवं जवान सिंह चुंडावत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Avinash chaturvedi

+919414112300
I'm Avinash, a dedicated news editor with a keen eye for storytelling and a passion for staying ahead of the latest developments. Armed with a background in journalism and a knack for uncovering hidden gems of information, I strive to present news in an engaging and informative manner. Beyond the headlines, I'm an avid [Hobbies/Interests], and I believe that every story contributes to the rich tapestry of our world. Join me as we dive into the dynamic world of news and discover the stories that shape our lives.