15 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं एक्सपोजर विजिट सम्पन्न

समग्र शिक्षा चित्तौडगढ द्वारा प्रतिवर्ष की भाॅति इस वर्ष भी विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं एक्सपोजर विजिट का किया गया आयोजन।

Dec 25, 2025 - 15:09
 0  6
15 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं एक्सपोजर विजिट सम्पन्न

चित्तौड़गढ़। समग्र शिक्षा चित्तौडगढ द्वारा प्रतिवर्ष की भाॅति इस वर्ष भी विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं एक्सपोजर विजिट का किया गया आयोजन।

राजेन्द्र कुमार शर्मा अति. जिला परियोजना समग्र शिक्षा चित्तौड़गढ ने बताया की समग्र शिक्षा की गतिविधि समावेशी शिक्षा अन्तर्गत विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं की 15 वीं जिला खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता एवं अन्तर जिला भ्रमण सम्पन्न हुआ। खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 22.12.2025 को किया जिसमें जिले के 11 ब्लाॅक के राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं ने भाग लिया प्रतियोगिता डाॅं. लीला चतुर्वेदी समावेशी शिक्षा जिला प्रभारी, योगेश कुमार अडानिया एपीसी, प्रतियोगिता प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी लोकेश नारायण शर्मा एवं जिला कार्यालय के शुभम संदर्भ व्यक्ति सीडब्ल्यूएसएन के सानिध्य में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में 50, 100 मीटर दौड़ 50 मीटर तेज चाल, कुर्सी दौड़, रस्साकसी आदि आयोजित की गई। सांय के सत्र में सांस्कृतिक गतिविधि में नृत्य, संगीत, रंगोली, शैक्षिक गतिविधियों में प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिता हुई। खेलकूद गतिविधि व कार्यक्रम का संचालन हेमेन्द्र कुमार सोनी द्वारा संदर्भ व्यक्ति सीडब्ल्यूएसएन किया गया तथा शारीरिक शिक्षक मुख्य निर्णायक दिलीप सिंह शक्तावत एवं मनोहर कुमार रहें।

डाॅं. लीला चतुर्वेदी सहायक परियोजना समन्वयक ने बताया की सांय काल समापन के अवसर पर प्रमोद कुमार दशोरा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा पुरूस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किये गये। अर्चना त्रिपाठी द्वारा दानदाता मोहित एवं पंकज को प्रेरित कर कम्बल उपलब्ध कराये। इसी के साथ लक्ष्मीलाल स्वर्णकार संयुक्त सचिव दृष्टि-हीन क्रीड़ा परिषद अजमेर के माध्यम से भाग लेने वाले समस्त खिलाडियों को कला किट वितरित किये गये। गतिविधि में भाग लेने वाले चार विद्यार्थी के जन्म दिवस के अवसर पर दानदाता राकेश कलाल भदेसर द्वारा टाॅफी वितरित की गई।  

लोकेश नारायण शर्मा कार्यक्रम अधिकारी तथा शुभम संदर्भ व्यक्ति सीडब्ल्यूएसएन ने संयुक्त से बताया की दिनांक 23 से 24 दिसम्बर 2025 तक प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बालक-बालिकाओं राजसमंद जिले के भ्रमण पर रहें। जिसमें राजसमंद जिले में शौर्य, पराक्रम, अध्यात्म, भक्ति तथा साहित्य, कला के संगम तथा महाराणा प्रताप की जन्म स्थली कुम्भलगढ़ दुर्ग का भ्रमण कराया गया जिसे देख विद्यार्थी ने गौरव का अनुभव किया। सांय काल में नाथद्वारा स्थित धर्म आध्यात्मक के संग दर्शनिय स्थल विश्वास स्वरूपम का भ्रमण किया जिसमें गगनचुम्बी शिव प्रतिमा के विराट स्वरूप को देखते रह गये। इसी के साथ वैक्स म्युजियम, चित्र प्रदर्शनी, लाईट एण्ड साउण्ड, जिप लाईन आदि कार्यक्रम, श्रीनाथ जी दर्शन किये। भ्रमण के दूसरे दिवस पर उदयपुर स्थित प्रताप गौरव केन्द्र का भ्रमण कराया गया जिसमें मेवाड़ के इतिहास की जानकारी प्राप्त की। इस प्रकार दो दिवसीय भ्रमण सम्पन्न हुआ।  

भ्रमण दल में प्रभारी डाॅं. लीला चतुर्वेदी, हेमेन्द्र कुमार सोनी कार्य समन्वयक, विशाल पाराशर, दुर्गाशंकर तिवारी, प्रदीप चन्देल, रितु कडवासरा, रेखा कुमारी मीणा, उमा जोशी, रजनी, जाॅनसिंह, लाली जोशी, प्रदीप पिलानिया, रानी दवे, कृष्णकांत, जय प्रकाश, सुभाष, तौफिक, प्रियंका, खुशी राम, वंदना प्रजापति, गौरी शंकर, प्रहलाद कुमार, कैलाश चन्द्र धोबी, राजीव अग्रावत, अनिल चन्देल, रमेश चन्द्र सेन, राधा बाई आदि उपस्थित रहें। इस गतिविधि में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से मिले सहयोग के लिए जिला कार्यालय ने आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Avinash chaturvedi

+919414112300
I'm Avinash, a dedicated news editor with a keen eye for storytelling and a passion for staying ahead of the latest developments. Armed with a background in journalism and a knack for uncovering hidden gems of information, I strive to present news in an engaging and informative manner. Beyond the headlines, I'm an avid [Hobbies/Interests], and I believe that every story contributes to the rich tapestry of our world. Join me as we dive into the dynamic world of news and discover the stories that shape our lives.