श्री वर्धमान जैन नवयुवक मंडल सेंथी के सेठिया तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष, कर्णावट मंत्री बने
Shri Vardhaman Jain Sethia of Youth Club Senthi became president unopposed for the third time, Karnataka Minister

श्री वर्धमान जैन नवयुवक मंडल सेंथी के सेठिया तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष, कर्णावट मंत्री बने।
चित्तौडग़ढ़।श्री वर्धमान जैन नवयुवक मंडल सेंथी कि बैठक दिवाकर स्वाध्याय भवन सेंथी मे हुई जिसमे सर्वसम्मती से मुकेश सेठिया को पुनः अध्यक्ष चुना गया।
मंडल के संरक्षक धर्मवीर कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुकेश सेठिया को पुनः लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया।
अध्यक्ष बने सेठिया ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संरक्षक मंडल मे प्रवीण बोहरा, लोकेश चोरडिया, धर्मवीर कोठारी को शामिल किया एवं मार्गदर्शक मंडल मे सुनील भड़क्तिया, राजकुमार खेरोदिया, भगवत सिंह गिलूंडिया, संजय जैन, सौरभ भड़क्तिया को शामिल किया।
वही कार्यकारिणी मे उपाध्यक्ष ओम जैन, चिरंजीव कर्णावट, वैभव डांगी, राजीव भड़क्तिया को बनाया, मंत्री दीपक कर्णावट, सहमन्त्री गौतम खेरोदिया, कोषाध्यक्ष प्रमोद कोठारी, संगठन मंत्री जितेंद्र मेहता ओर अमित संचेती, सांस्कृतिक मंत्री लविस कोठारी ओर भावेश भड़क्तिया एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप मे दीपेश रांका, पियूष मेहता, सिद्धार्थ बोहरा, अखिलेश चण्डालिया, राहुल सिरोया, विरल पोखरना ओर बादल चोव्हान को नियुक्त किया गया।
What's Your Reaction?






