बड़ी घोषणा सरकार रिपीट होने पर चंदेरिया में खुलेगा कॉलेज
चित्तौडगढ राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने यूआईटी द्वारा महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय चंदेरिया में बनाये गए कक्षा कक्षों का उद्घाटन किया, अधिशाषी अभियन्ता रमेश चन्द्र बलाई ने बताया कि, महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय चंदेरिया मे बच्चो को अध्ययन मे सहूलियत देने के लिए राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत की अनुशंसा पर यूआईटी द्वारा 16 लाख रू. की लागत से 2 अतिरिक्त कक्षा कक्षो का उद्घाटन किया एवं संस्था प्रधान ने बताया की राज्यमंत्री द्वारा डीएमएफटी मद से स्वीकृत 6 कक्षा कक्ष का शीघ्र निर्माण कराया जाएगा।

महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय चंदेरिया में 2 कक्षा कक्ष कार्य का उद्घाटन किया
बॉक्सिंग के क्षेत्र में उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल दिए
चित्तौडगढ राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने यूआईटी द्वारा महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय चंदेरिया में बनाये गए कक्षा कक्षों का उद्घाटन किया, अधिशाषी अभियन्ता रमेश चन्द्र बलाई ने बताया कि, महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय चंदेरिया मे बच्चो को अध्ययन मे सहूलियत देने के लिए राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत की अनुशंसा पर यूआईटी द्वारा 16 लाख रू. की लागत से 2 अतिरिक्त कक्षा कक्षो का उद्घाटन किया एवं संस्था प्रधान ने बताया की राज्यमंत्री द्वारा डीएमएफटी मद से स्वीकृत 6 कक्षा कक्ष का शीघ्र निर्माण कराया जाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जाड़ावत ने कहा कि उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों की स्थापना कर शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। इन स्कूलों के खुलने से गांव-ढाणियों में रहने वाले किसान, गरीब व मजदूरों के बच्चों का अंग्रेजी माध्यम में पढ़ने का सपना साकार हो रहा है। अंग्रेजी से वंचित बच्चे दूसरों के मुकाबले प्रतिस्पर्धा में पिछड़ते जाते है। यहां पढ़ने वाले बच्चों के व्यक्तित्व में निखार आयेगा सरकार आने पर मेरा प्रयास रहेगा की चंदेरिया क्षेत्र में कॉलेज खुले इस दौरान उन्होंने बालिकाओं से संवाद किया और पूछा उनके बॉक्सर बनने पर हर्ष व्यक्त किया उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने का एक ही मार्ग है, वह है शिक्षा। शिक्षा के बिना जीवन में कुछ नहीं। शिक्षा हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है। जीवन में लक्ष्य हासिल करने के लिए लगन व कड़ी मेहनत की जरूरत है। विद्यार्थी यह मंत्र याद रखें।
नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा ने कहा कि बच्चो को अच्छी शिक्षा मिले और आगे पढ़ने के लिए कहीं और नहीं जाना पड़े इसके राज्यमंत्री ने राज्य सरकार से कर स्कूलों को क्रमोन्नत कर एवं उच्च शिक्षा के लिए 8 कॉलेज खुलवाकर राहत दी है यह इनका विजन है विपक्ष केवल धर्म की राजनीति करते है।
जिला स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता 14 वर्ष छात्र वर्ग में 48-50 किलोग्राम वर्ग में स्थानीय विद्यालय के कक्षा 7 के छात्र गोपाल उपाध्याय प्रथम स्थान पर रहा व प्रिन्स प्रजापत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । एवं छात्रा वर्ग 19 वर्ष में कक्षा 12 की कोमल कुम्हार ने 57 किलो वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया व ममता गुर्जर ने 54 किलो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 17 वर्ष में 60-63 किलो वर्ग में कक्षा 10 के देवकिशन प्रजापत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया व गायत्री गवारिया ने 52-54 किलो 17 वर्ष छात्रा वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर मेडल दिए।
इस अवसर शहर अध्यक्ष अनिल सोनी मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी सावित्री देवी पंवार पार्षद सुशील जटिया राजेश सरगरा गजानंद शर्मा मनोहर सुवालका नवरतन जीनगर विनोद लड्डा करण माली ललिता रैगर सोहन सिंह महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय चंदेरिया प्रधानाचार्य विनोद कुमार राठी राबामावि चंदेरिया प्रधानाचार्य हस्तीमल वीरवाल नवीन राउप्रावि चंदेरिया प्रधानाचार्य सुरेश खोईवाल मौजूद रहे नारायण लाल पटवा ने संचालन किया।
यहां देखें वीडियों
https://youtu.be/2TwSUugnlq0?si=mlCadYT8CsqQ1uEb
What's Your Reaction?






