सांसद सीपी जोशी के प्रयासों से चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात
चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी के प्रयासों से मावली रेलवे स्टेशन पर साप्ताहिक ट्रेन उदयपुर-मैसूर हमसफर एक्सप्रेस, ट्रेन नं 19667 के ठहराव की स्वीकृति मिल गई है।
चित्तौड़गढ़, 4 जनवरी। चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी के प्रयासों से मावली रेलवे स्टेशन पर साप्ताहिक ट्रेन उदयपुर-मैसूर हमसफर एक्सप्रेस, ट्रेन नं 19667 के ठहराव की स्वीकृति मिल गई है। यह सुविधा क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत लेकर आई है।
सांसद सीपी जोशी की मांग पर रेलवे बोर्ड द्वारा यह निर्णय लिया गया है। नई व्यवस्था के अनुसार यह ट्रेन उदयपुर जाते समय मावली स्टेशन पर 21ः45 बजे रूकेगी, जो 5,12 या 19 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी। इस ठहराव से मावली और आस-पास के लोगों को मैसूर, बंगलूरू, हुबली, मिराज, पुणे आदि स्थानों पर यात्रा करने में सुविधा होगी। साथ ही, इन शहरों से श्रीनाथजी के दर्शन के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के आने जाने से मावली के व्यवसायिक और स्थानीय बाजार को भी लाभ होगा।
सांसद सीपी जोशी ने इस सुविधा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। क्षेत्रीय जनता ने भी सांसद को धन्यवाद देते हुए इस उपलब्धि का स्वागत किया।
What's Your Reaction?