शहीद राधेश्याम गुर्जर की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब,नगरी में रक्तदान से गूंजा देशभक्ति का स्वर 116 यूनिट रक्त संग्रह
बीएसएफ में देश सेवा करते हुए शहीद हुए स्वर्गीय राधेश्याम जी गुर्जर की पुण्यतिथि पर गुर्जर खेड़ा नगरी में समस्त क्षेत्रवासी नगरी एवं टीम जीवनदाता चित्तौड़गढ़ द्वारा द्वितीय विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
चित्तौड़गढ़। बीएसएफ में देश सेवा करते हुए शहीद हुए स्वर्गीय राधेश्याम जी गुर्जर की पुण्यतिथि पर गुर्जर खेड़ा नगरी में समस्त क्षेत्रवासी नगरी एवं टीम जीवनदाता चित्तौड़गढ़ द्वारा द्वितीय विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शहीद को समर्पित सेवा, संकल्प और देशभक्ति का प्रतीक बन गया।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ गांव के प्रबुद्ध नागरिकों एवं युवा वर्ग एवं शहीद राधेश्याम गुर्जर के परिवार जनों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि कर किया गया
रक्तदान शिविर में गांव के युवाओं ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाया और ग्रामीणों के पूर्ण सहयोग से कुल 116 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। सुबह से ही रक्तदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर तीन नारीशक्ति जिसमे शहीद सैनिक की पुत्री पायल गुर्जर,लक्षिता गर्ग,टीना कीर ने भी रक्तदान कर समाज में जागरूकता और प्रेरणा का संदेश दिया। महिलाओं की सहभागिता ने यह साबित कर दिया कि देशभक्ति और सेवा भावना में नारी शक्ति अग्रणी भूमिका निभा रही है।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य शहीद राधेश्याम जी गुर्जर के बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक रक्त उपलब्ध कराना रहा। गांववासियों ने एकजुट होकर शिविर को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य करते रहने का संकल्प लिया।
यह रक्तदान शिविर शहीद की स्मृति में आयोजित सेवा कार्यों की श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ और गुर्जर खेड़ा नगरी के लिए गौरव का क्षण बना।
हर एक युवा ने अपना लहू शहीद के नाम कर कुल 116 यूनिट रक्तदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
इस अवसर पर प्रत्येक रक्तवीर को टीम जीवनदाता चित्तौड़गढ़ की और से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया रक्त संग्रह जिला साँवलिया ब्लड बैंक की टीम द्वारा किया गया
What's Your Reaction?