चित्तौड़गढ़ में पहली बार “स्वयंसिद्धा–2025” का भव्य आगाज
महिला उद्यमियों को एक सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा चित्तौड़गढ़ में पहली बार “स्वयंसिद्धा–2025” का आयोजन किया गया।
चित्तौड़गढ़। महिला उद्यमियों को एक सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा चित्तौड़गढ़ में पहली बार “स्वयंसिद्धा–2025” का आयोजन किया गया। गणगौर गार्डन में शनिवार को इस अनूठे आयोजन का शुभारंभ हुआ। यह मेला 20 से 22 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।
उद्घाटन अवसर पर लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चन्द्र, प्रांत अध्यक्ष महेश हुरकट, प्रदेश स्वयंसिद्धा प्रभारी रीना राठौर, चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, जिला कलक्टर आलोक रंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, लघु उद्योग भारती महिला इकाई चित्तौड़गढ़ की जिलाध्यक्ष अंजली शर्मा, प्रांत उपाध्यक्ष ज्ञान मेहता तथा प्रांत संयुक्त सचिव प्रवीण टांक सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि चित्तौड़गढ़ में “स्वयंसिद्धा–2025” की यह शुरुआत महिला उद्यमिता को नई दिशा देगी। इस प्रकार के आयोजनों से महिला नेतृत्व वाले व्यवसायों को पहचान मिलेगी तथा पारंपरिक एवं स्वदेशी उद्योगों को नया बाजार उपलब्ध होगा।
इस अवसर पर मेवाड़ विश्वविद्यालय के निदेशक राधूलाल गदिया, सीए अर्जुन मूंदड़ा, पूर्व उपसभापति भरत जागेटिया, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक चंडालिया, पूर्व पार्षद नवीन पटवारी, शैलेन्द्र झंवर, के. जी. तोषनीवाल, अरबन बैंक की प्रबंध निदेशक वंदना वाजीरानी, रवि मेनारिया सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे। मेला संयोजक राशि मूंदड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
मेला संयोजक राशि मूंदड़ा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य महिला नेतृत्व वाले व्यवसायों, स्थानीय कारीगरों, स्वदेशी उत्पादों एवं युवा उद्यमियों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है। मेले में 65 से अधिक स्वदेशी स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें फूड, फैशन, हैंडलूम, आर्ट, ज्वेलरी एवं होम डेकोर से संबंधित उत्पाद शामिल हैं।
मेले के दौरान प्रतिदिन शाम 6 बजे से टैलेंट शो का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कविता, संगीत, नृत्य एवं आत्मरक्षा प्रदर्शन होंगे। बच्चों एवं परिवारों के मनोरंजन के लिए फन जोन, गेम जोन एवं विशेष आर्ट गैलरी भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजन के अंतिम दिन 22 दिसंबर को शाम 7 बजे दिव्य कृष्ण संध्या का आयोजन किया जाएगा।
What's Your Reaction?