डॉ. सी.पी. जोशी के मार्गदर्शन में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) विषयक कार्यशाला

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार निंबाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में आज एक महत्वपूर्ण विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

Nov 25, 2025 - 18:43
 0  7
डॉ. सी.पी. जोशी के मार्गदर्शन में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) विषयक कार्यशाला

निंबाहेड़ा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार निंबाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में आज एक महत्वपूर्ण विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण मतदाता सूची के SIR – विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को अधिक पारदर्शी, वैज्ञानिक एवं जनहितमुखी बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कांग्रेस संगठन द्वारा इस पहल को बूथ सशक्तिकरण और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के संरक्षण की दिशा में अत्यंत प्रभावी कदम माना जा रहा है।

कांग्रेस की मूल विचारधारा — जनसेवा, पारदर्शिता, संगठनात्मक अनुशासन और लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता — को केन्द्र में रखते हुए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं और पार्टी BLA को व्यावहारिक समझ तथा तकनीकी दक्षता प्रदान करेगा, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य अधिक सटीक और नियमानुसार सम्पन्न हो सके।

निंबाहेड़ा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संपत लाल धाकड़ ने उक्त बी एल ए की बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य अतिथि डॉ. सी.पी. जोशी का मार्गदर्शन रहेगा विशेष आकर्षण,

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं संगठन की विचारधारा के प्रखर संवाहक डॉ. सी.पी.जोशी मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में पधार रहे हैं।

डॉ. जोशी ने अपने दीर्घ राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक दृष्टि और निर्वाचन प्रक्रियाओं की गहरी समझ के माध्यम से हमेशा कांग्रेस संगठन को नई दिशा दी है। SIR जैसे गंभीर और संवेदनशील पुनरीक्षण कार्य में उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को न केवल तकनीकी जानकारी प्रदान करेगा, बल्कि कांग्रेस की मूल प्रतिबद्धता— हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो तथा किसी भी मतदाता के अधिकारों का हनन न हो,को मजबूती से स्थापित करेगा।

छोटीसादड़ी ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश जाट ने बताया कि कार्यक्रम अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना करेंगे।

आंजना का संगठनात्मक अनुभव, जनसंपर्क की गहरी पकड़ और कांग्रेस के सिद्धांतों के प्रति निष्ठा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत मानी जाती है। उनके संबोधन से कार्यकर्ताओं को क्षेत्र की राजनीतिक व संगठनात्मक परिस्थितियों की दिशा,दृष्टि प्राप्त होगी।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का सम्मान भी होगा। इस अवसर पर कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से नवनियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया तथा पूर्व जिला अध्यक्ष भेरूलाल चौधरी का सम्मान भी किया जाएगा।

संगठन में इनके योगदान को ध्यान में रखते हुए यह सम्मान समारोह विशेष महत्व रखता है। कांग्रेस संगठन में नई जिम्मेदारियों के प्रति इनकी प्रतिबद्धता को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

वंडर टाउन हॉल में दोपहर 01:15 बजे से होगा आयोजन,नगर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह BLA प्रशिक्षण सत्र वंडर टाउन हॉल, वंडर चौराहा पर 26 नवंबर, बुधवार, दोपहर 01:15 बजे आरंभ होगा।

कार्यक्रम में SIR विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया,घर–घर सत्यापन,मतदान क्षेत्रों में नाम जोड़ने,घटाने की वैधानिक प्रक्रिया,पात्र मतदाताओं तक पहुंच,प्रपत्रों की सही भराई,बूथ पर संगठन की सक्रियता,

कांग्रेस BLA की जिम्मेदारियांजैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

निंबाहेड़ा एवं छोटीसादड़ी ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी ने सभी बूथ लेवल प्रतिनिधियों BLA से समय पर उपस्थिति की अपील की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Avinash chaturvedi

+919414112300
I'm Avinash, a dedicated news editor with a keen eye for storytelling and a passion for staying ahead of the latest developments. Armed with a background in journalism and a knack for uncovering hidden gems of information, I strive to present news in an engaging and informative manner. Beyond the headlines, I'm an avid [Hobbies/Interests], and I believe that every story contributes to the rich tapestry of our world. Join me as we dive into the dynamic world of news and discover the stories that shape our lives.