राजस्थान में भाजपा की सरकार आएगी, भ्रष्ट एवं माफियाओं का हिसाब करेगी- डॉ. मीणा

निम्बाहेड़ा राजस्थान की जनता ने इस बार कांग्रेस की भ्रष्ट, भू माफिया, पेपर माफिया वाली सरकार को जड़ से उखाडऩे का मन बना लिया है। जयपुर में भाजपा की सरकार बनेगी और निम्बाहेड़ा से आप सभी लाड़ले श्रीचंद कृपलानी विजयी होकर आएगें तथा निम्बाहेड़ा की विधानसभा में कांग्रेस के मंत्री उदयलाल आंजना के भ्रष्टाचार और आदिवासियों की जमीनों पर कब्जों का हिसाब होगा।

Nov 6, 2023 - 19:44
 0  89
राजस्थान में भाजपा की सरकार आएगी, भ्रष्ट एवं माफियाओं का हिसाब करेगी- डॉ. मीणा

भाजपा प्रत्याशी कृपलानी की रैली एवं जन आर्शीवाद सभा में उमड़ा   सैलाब

निम्बाहेड़ा राजस्थान की जनता ने इस बार कांग्रेस की भ्रष्ट, भू माफिया, पेपर माफिया वाली सरकार को जड़ से उखाडऩे का मन बना लिया है। जयपुर में भाजपा की सरकार बनेगी और निम्बाहेड़ा से आप सभी लाड़ले श्रीचंद कृपलानी विजयी होकर आएगें तथा निम्बाहेड़ा की विधानसभा में कांग्रेस के मंत्री उदयलाल आंजना के भ्रष्टाचार और आदिवासियों की जमीनों पर कब्जों का हिसाब होगा।
उक्त विचार सोमवार को राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी की नामांकन रैली के अवसर पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर बस स्टैण्ड पर आयोजित जन आर्शीवाद सभा को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होने कहा कि अंजना उदयलाल का मतलब उदयलाल अब तुझे जाना है, वहीं श्रीचंद कृपलानी का मतलब श्रीचंद पर कृपा की बारिश करते हुए उसे जनसेवा के लिए लाना है।
जन आर्शीवाद सभा में उपस्थित हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन को सम्बोधित करते हुए डॉ. मीणा ने निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में इस बार कांग्रेस के शासन काल में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याओं, आदिवासियों की जमीनों पर कब्जों एवं महिलाओं पर हुए अत्याचारों के बारे में बात करते हुए कहा कि आने वाली भाजपा सरकार में अंजना उदयलाल को इनका हिसाब देना होगा। इस जन आशीर्वाद सभा में डॉ किरोड़ीलाल मीणा की सुनने के लिए जनजाति क्षेत्र के हजारों लोग उपस्थित रहे।
जन आशीर्वाद सभा के आरंभ में डॉ किरोड़ीलाल मीणा एवं कृपलानी ने भारतमाता, पंडित दीनदयाल एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया, ततपश्चात भाजपा के समस्त मण्डल अध्यक्ष, युवा मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी माला के साथ डॉ मीणा का स्वागत किया, वहीं कृपलानी ने डॉ मीणा का मेवाड़ी परम्परा के अनुसार साफा पहनाकर स्वागत किया।
राजस्थान में बनेगी भाजपा सरकार- कृपलानी
राजस्थान में इस बार भाजपा की लहर है और भाजपा की सरकार बनने से काई नहीं रोक सकता है। कांग्रेस के घोटालों एवं केन्द्र में मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से भाजपा इस बार जनता का विश्वास हासिल कर 150 से अधिक सीटों पर विजयी होगी तथा राज्य में विकास की गंगा बहाएगी। उक्त विचार सोमवार को निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की ओर से नामांकन प्रस्तुत करने से पूर्व आयोजित जन आर्शीवाद सभा में हजारों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्रीचंद कृपलानी ने व्यक्त किए।
भाजपा प्रत्याशी कृपलानी ने अपनी जीत के प्रति पूर्ण आशांवित होकर कहा कि अब आगे जो चुनौती है, उसका हमें डटकर मुकाबला करते हुए इस बार विधानसभा में जीत का परचम लहराने के लिए दिन-रात एक कर प्रचण्ड बहुमत से भाजपा को विजयी बनाना है।
सभा के दौरान डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने विजय भव का नारा लगाते हुए जनता की ओर से साफा पहनाकर कृपलानी को विजयी आशीर्वाद दिया।
रोड़ शो कर दिखाई अपनी ताकत
रेलवे स्टेशन के समीप भाजपा कार्यालय से निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कृपलानी ने रोड़ शो निकालते हुए बस स्टेण्ड स्थित सभा स्थल पहुंचे। रोड़ शो रेलवे स्टेशन, श्री द्वारिकाधीश मंदिर, मोती बाजार, श्री हनुमान मंदिर, सब्जी मण्डी चौराहा, सुभाष चौक, चित्तौड़ी दरवाजा, पंचौली चौराहा, चंदन चौक, परशुराम सर्कल, शेखावत सर्कल आदि क्षेत्र में कार्यकर्ताओं द्वारा श्रीचंद कृपलानी का भव्य आतिशबाजी एवं पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान मार्ग में जगह-जगह कृपलानी को बुजुर्गों ने आर्शीवाद दिया, वहीं युवाओं ने उपरना ओढ़ाकर, मुहं मिठा करवा कर शुभकामनाऐं दी। सुभाष चौक पर कृपलानी को फलों व नारियल से भी तोला गया।
रोड़ शो के दौरान किए देव दर्शन एवं महापुरूषो को नमन
भाजपा प्रत्याशी कृपलानी ने अपने नामांकन रैली के दौरान भगवान श्री द्वारिकाधीश, मोती बाजर स्थित श्री हनुमान मंदिर में दर्शन कर विजयश्री का आर्शीवाद लिया। रैली के दौरान कृपलानी ने सुभाष चौक, सब्जी मण्डी में स्थित सुभाष चन्द्र बोस, शेखावत सर्कल पर पूर्व उप राष्ट्रपति एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भैरोसिंह शेखावत, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर सहित मेवाड़ रत्न महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान कृपलानी ने बाबा रामदेव के मंदिर पर जाकर भी आर्शीवाद लिया।
नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के लिए रैली में शामील होने से पूर्व भाजपा प्रत्याशी कृपलानी ने क्षेत्र के विभिन्न देवस्थानों पर भी माथा टेक कर अपनी जीत की कामना की।
दोपहर 2.30 बजे किया नामांकन पेश
रोड़ शो एवं जन आर्शीवाद सभा के पश्चात भाजपा प्रत्याशी के रूप में कृपलानी ने अपने बड़े भ्राता हरीश कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर मण्डल महामंत्री विजय काबरा, मयंक अग्रवाल के साथ रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रमेश सीरवी पुनाडिय़ा के समक्ष दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर नामांकन प्रस्तुत किया। कृपलानी ने अपने उम्मीद्वारी के तीन सेट के रूप में नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। जिसके लिए पूर्व विधायक नवलखा, भाजपा नगर मण्डल अध्यख नितिन चतुर्वेदी एवं नगर महामंत्री विजय काबरा प्रस्तावक रहे।
विशेष परिधान में नजऱ आई महिला नेत्रियां
भाजपा प्रत्याशी कृपलानी के रोड़ शो में जहां हजारों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विजयी जयघोष लगाते हुए चल रहे थे, वहीं साथ में चल रही भाजपा महिला मोर्चा एवं नेत्रियों ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकृष्ठ किया। महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाजपा की साडी पहन कर साथ में गीत गाते व नृत्य करते हुए चल रही थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Avinash chaturvedi

+919414112300
I'm Avinash, a dedicated news editor with a keen eye for storytelling and a passion for staying ahead of the latest developments. Armed with a background in journalism and a knack for uncovering hidden gems of information, I strive to present news in an engaging and informative manner. Beyond the headlines, I'm an avid [Hobbies/Interests], and I believe that every story contributes to the rich tapestry of our world. Join me as we dive into the dynamic world of news and discover the stories that shape our lives.